UPSC NDA, CDS 2024: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, फटाफट भर लें फॉर्म
UPSC NDA, CDS 2024: संघ लोक सेवा आयोग आज एनडीए 2 और सीडीएस 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। पंजीकरण विंडो आज शाम 6 बजे तक खुली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
विस्तार
UPSC NDA 2, CDS 2 2024: संघ लोक सेवा आयोग आज एनडीए 2 और सीडीएस 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। संयुक्त रक्षा सेवा (UPSC CDS 2 2024) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (UPSC NDA, NA 2 2024) के लिए आवेदन करने का लिंक आज शाम 6 बजे निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए अभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
कल खुलेगी सुधार विंडो
दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन संशोधन विंडो 05 जून को खुलेगी और 11 जून 2024 को बंद होगी। यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना होगा और उसके अनुसार आवश्यक सुधार करना होगा।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को यूपीएससी सीडीएस II के लिए आवेदन करने हेतु 200/- रुपये का शुल्क देना होगा। महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। वहीं, यूपीएससी एनडीए के लिए आवेदन करने हेतु 100/- रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/नीचे नोट 2 में निर्दिष्ट जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्डों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
रिक्ति विवरण
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा II 2024 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 पद और नौसेना अकादमी में 34 पद उपलब्ध हैं, जिन्हें भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाएगा। संगठन में 459 पदों को भरने के लिए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- सक्रिय परीक्षा टैब पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
- यूपीएससी सीडीएस या यूपीएससी एनडीए परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन लिंक मिलेगा।
- अपना पंजीकरण करें और फिर आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।