फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc mains result 2019 available know available know more details

UPSC Mains Result: मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, जानें इंटरव्यू की तारीख

Wed, 15 Jan 2020 05:38 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 15 Jan 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
upsc mains result 2019 available know available know more details
UPSC

UPSC Civil Services Main results 2019: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मेन्स परिणाम 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) ने अपनी वेबसाइट पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। उम्मीदवार इस खबर में आगे दिए लिंक का माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि UPSC CSE मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी। जो लोग मुख्य परीक्षा पास करेंगे, उन्हें अब फाइनल राउंड यानी इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। ध्यान दें उम्मीदवार कि साक्षात्कार के लिए 275 अंक होंगे। नीचे दिए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


UPSC सिविल सेवा मेन्स परिणाम 2019 घोषित: ऐसे करें अपना परिणाम चेक -
चरण 1 : सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद 'UPSC Mains result लिंक 2019' पर क्लिक करें।
चरण 3 : जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ एक पीडीएफ फाइल आपके सामने दिखाई देगी। 
चरण 4: अब उम्मीदवार सामने प्रदर्शित फाइल को डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट की कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा की जानकारी - 
भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसका नाम प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें....

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed