फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSC Mains 2021: On an average, only 18 to 20 percent candidates are able to pass in the mains exam, follow these tips for better preparation-safalta

UPSC Mains 2021 : औसतन 18 से 20 फीसदी अभ्यर्थी ही मेंस परीक्षा में हो पाते हैं पास, बेहतर तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
सार

UPSC मेंस परीक्षा सात से 16 जनवरी 2022 के बीच आयोजित होगी। इसका प्रीलिम्स का रिजल्ट काफी पहले जारी कर दिया गया था
 

विज्ञापन
UPSC Mains 2021: On an average, only 18 to 20 percent candidates are able to pass in the mains exam, follow these tips for better preparation-safalta
UPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है और इसमें हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। UPSC ने साल 2021 में आयोजित की जा रही परीक्षा के प्रीलिम्स का परिणाम घोषित कर दिया है और अब अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि UPSC मेंस परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 के बीच आयोजित होनी है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ ही अभ्यर्थी हो पाते हैं मेंस परीक्षा में पास :

सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से महज 18 से 20 फीसदी ही मेंस परीक्षा में सफल हो पाते हैं। पिछले कुछ सालों के औसत को देखा जाए तो मेंस परीक्षा में औसतन 18 से 20 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल होते हैं। गौरतलब है कि मेंस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता है।

विज्ञापन

बेहतर तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स :

1. अपने नोट्स बनाएं : UPSC मेन्स परीक्षा के लिए हमेशा कोचिंग नोट्स पर निर्भर न रहें और न ही भारी-भरकम किताबों का इस्तेमाल करें क्योंकि परीक्षा आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए आप अपने नोट्स बनाएं और परीक्षा में उत्तर लिखते समय बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ अपने विचारों को लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. हैंड राइटिंग : यदि आपकी हैंड राइटिंग आपको लगता है अच्छी नहीं है तो बार-बार लिखने की प्रेक्टिस करें। इससे सही अक्षरों की बनावट आएगी और वह स्पष्ट दिखाई देने लगेंगे।
3. अशुद्धियों का ध्यान रखिए : लिखने में वर्तनी संबंधी अशुद्धियां नहीं कीजिए। मात्राओं में गलत अक्षर लिखने, गलत मात्रा लगाने से गलत प्रभाव पड़ता है और औसत नंबर ही मिलते हैं, इसलिए इनपर अभी से ही ध्यान दीजिए।
4. ज्यादा स्ट्रेस ना लें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। आप अच्छी नींद लें , संतुलित आहार लें और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं। 
5. खुद को हमेशा फोकस और मोटिवेटेड रखें :
परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आपको अपने दिमाग को भटकने नहीं देना चाहिए। अब परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए एक रूटीन बनाकर बेहद फोकस के साथ पढाई करें। ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed