UPSC IFS Mains Admit Card: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें
UPSC IFS Mains Admit Card: यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विस्तार
UPSC IFS Mains Admit Card : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IFS Mains Admit Card : कब होगी परीक्षा?
यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं, परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।