फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Geo-Scientist Mains 2024 Admit Card out at upsc.gov.in, Direct link here to download

UPSC: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से होगा डाउनलोड

Fri, 14 Jun 2024 07:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 07:09 PM IST
सार

UPSC Geo-Scientist Mains 2024 Admit Card: यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Geo-Scientist Mains 2024 Admit Card out at upsc.gov.in, Direct link here to download
UPSC - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC Geo-Scientist Mains: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज, 14 जून को जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी और योग्य घोषित हुए हैं, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

22 और 23 जून को होनी है परीक्षा

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग में राष्ट्रव्यापी परीक्षाओं के माध्यम से कुल 56 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम परिणाम तक रखें संभाल कर

यूपीएससी ने एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना एक नोटिस के माध्यम से दी है। आयोग ने नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें और अंतिम परिणाम घोषित होने तक इसे संभाल कर रखें। परीक्षा कक्ष में उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट  के साथ एक फोटो आईडी कार्ड भी साथ लेकर आना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में दर्ज हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने साथ दो फोटोग्राफ भी लेकर आने होंगे।

एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए तुरंत आयोग से  usgeol-upsc@nic.in मेल पर तुरंत संपर्क करें। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंतिम दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार चरण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, UPSC CGS Mains ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
  • अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड की एक प्रति देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed