UPSC Result: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 29 अगस्त से भर सकेंगे डीएएफ
Sarkari Exam UPSC Geo-Scientist Mains Results: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2022, 25 और 26 जून को दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Geo-Scientist Mains 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार, 18 अगस्त को संयुक्त भू-वैज्ञानिक मेन्स परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2022, 25 और 26 जून को दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी।
UPSC Geo-Scientist: 192 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा यह भर्ती अभियान कुल 192 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, उन्हें ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरने से पहले वेबसाइट के संबंधित पेज पर खुद को पंजीकृत कराना होगा। डीएएफ (DAF) 29 अगस्त से 09 सितंबर, 2022 की अवधि के दौरान शाम 6.00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने और उसे आयोग को ऑनलाइन जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
UPSC Geo-Scientist Result: डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ फॉरमेट में दिखाई देगा। -
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें। -
साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
UPSC Geo-Scientist नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों का अवलोकन कर लें
अधिसूचना में कहा गया है कि योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दिनांक 22 सितंबर, 2021 को भारत सरकार के राजपत्र पर प्रकाशित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2022 एवं नियुक्ति प्रक्रिया के नियमों का अवलोकन कर लें। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।