फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc geo scientist final result 2021 declared union public service commission upsc gov in check details

UPSC Geo Scientist Result 2021: परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना स्कोर कार्ड

Mon, 06 Dec 2021 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
upsc geo scientist final result 2021 declared union public service commission upsc gov in check details
UPSC Geo Scientist Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। गौरतलब है कि मेरिट सूची प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर तैयार की गई है। चयनित आवेदकों को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में केमिस्ट, ग्रुप 'ए' के पदों पर नियुक्त किया जाएगा और वैज्ञानिक 'बी' (जल विज्ञान), समूह 'ए', वैज्ञानिक 'बी' (रासायनिक), समूह 'ए' और वैज्ञानिक 'बी' (भूभौतिकी), केंद्रीय भूजल बोर्ड में समूह 'ए' में नियुक्ति होगी। यूपीएससी की तरफ से संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2021 की पहले चरण के तहत प्रारंभिक परीक्षा 21 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरे चरण के तहत मुख्य परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित हुई थी। इसका व्यक्तित्व परीक्षण नवंबर 2021 को समाप्त हुआ था।

विज्ञापन

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट 2021 का परिणाम ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड -

1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2.  क्या नया है - अनुभाग में जाएं।
3. अब संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2021 अंतिम परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगा।
5. अब अपने रोल नंबर और नाम को पीडीएफ फाइल में 'ctrl+f" को लिखकर ढूंढें।
6. अपने परिणामों को अच्छी तरह से देखें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना -

जिन उम्मीदवारों का परिणाम अंतरिम रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग उन उम्मीदवारों से प्रतीक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता। अगर उम्मीदवार इस अवधि के अंदर आयोग द्वारा अपेक्षित दस्तावेजों को जमा करने में विफल रहता है, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed