फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESIC Nursing Officer DAF application begins at upsconline.nic.in; check all details here

UPSC: यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर डीएएफ के लिए खुली पंजीकरण विंडो, सीएमएस परीक्षा की मार्कशीट भी जारी

Tue, 26 Nov 2024 02:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Nov 2024 02:55 PM IST
सार

UPSC ESIC Nursing Officer: यूपीएससी भर्ती बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए विंडो खोल दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विस्तृत आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की मार्कशीट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
UPSC ESIC Nursing Officer DAF application begins at upsconline.nic.in; check all details here
BECIL Nursing Officer Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UPSC ESIC Nursing Officer: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) के लिए आवेदन शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार 8 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) के माध्यम से अपना डीएएफ आवेदन पत्र भर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 7 अगस्त 2024 को पूरे भारत में आयोजित की गई थी। आयोग ने भर्ती परीक्षा के माध्यम से 3321 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1930 रिक्तियों को भरना है, जिसमें अनारक्षित के लिए 892, अनुसूचित जाति के लिए 235, अनुसूचित जनजाति के लिए 164, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 446 और ईडब्ल्यूएस के लिए 193 पद शामिल है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या [जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) + 1 वर्ष का अनुभव]

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2024 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क दोना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। कौशल परीक्षा एक योग्यता प्रकृति की है, जिसका अर्थ है कि उम्मीदवारों को इसे पास करना होगा, लेकिन उनके अंक मेरिट सूची में उनकी रैंकिंग को प्रभावित नहीं करेंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) या (upsconline.nic.in0 पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध DAF लिंक पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण भरें और आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की मार्कशीट जारी

आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS 2024) की मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। इससे पहले, आयोग ने सितंबर से नवंबर 2024 तक आयोजित लिखित परीक्षा (भाग 1) और व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-2) के अंकों को संकलित करके UPSC CMS 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया था। कुल मिलाकर, 165 व्यक्तियों को श्रेणी के लिए चुना गया है, और 600 व्यक्तियों को श्रेणी II के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed