फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE Mains Result 2025 out at upsc.gov.in; Direct link here to download

UPSC ESE Mains 2025: इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम नाम सहित जारी; जानें कितने अभ्यर्थी हुए पास

Thu, 04 Sep 2025 08:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

UPSC ESE Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम में अपना नाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC ESE Mains Result 2025 out at upsc.gov.in; Direct link here to download
UPSC ESE Mains Result (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSC ESE Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने ब्रांच-वाइज साक्षात्कार अभ्यर्थी के नाम की सूची प्रकाशित कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रांच वाइज इतने उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित

परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में साक्षात्कार दौर के लिए कुल 646 उम्मीदवारों को चुना गया है। वहीं, मैकेनिकल ब्रांच से कुल 182 उम्मीदवारों को चुना गया है। इलेक्ट्रिकल ब्रांच से साक्षात्कार दौर के लिए कुल 237 और ईटी एंड ई इंजीनियरिंग से कुल 311 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
 

ब्रांच का नाम साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
सिविल 646
मैकेनिकल 182
इलेक्ट्रिकल 237
ईटी एंड ई  311
कुल 1376

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्थान पर कौन रहा?

परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में पहले स्थान पर पटेल प्रेकुमार धर्मेशभाई रहे। 

  • मैकेनिकल ब्रांच में पहले स्थान पर विनय जोथे रहे।
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच में पहले स्थान पर सागर नकरानी हैं।
  • ईटी एंड ई इंजीनियरिंग में पहले स्थान पर प्रशांत कुमार रहे।
विज्ञापन

कब होगा साक्षात्कार?

साक्षात्कार का कार्यक्रम उम्मीदवारों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। हालाxकि, साक्षात्कार की सही तिथि उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से सूचित की जाएगी। रोल नंबर के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों इस संबंध में नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in देखते रहें।

उम्मीदवारों को सूचित की गई व्यक्तित्व परीक्षण की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed