फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE 2021 : Supreme Court Dismissed petition seeking postponement of UPSC Engineering Services Examination due to Covid19

यूपीएससी ईएसई 2021 : सुप्रीम कोर्ट का इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा स्थगित करने से इनकार, अर्जी खारिज

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने  संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
UPSC ESE 2021 : Supreme Court Dismissed petition seeking postponement of UPSC Engineering Services Examination due to Covid19
सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : SELF

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने  संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पीठ ने कहा, नहीं, हम इस पर विचार नहीं कर सकते। किसी विशेष तिथि पर परीक्षा आयोजित करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, यााचिकाकर्ताओं के वकील विक्रम हेगड़े ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए दलील दी थी कि बहुत सारे राज्य अभी भी लॉकडाउन में हैं। उम्मीदवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से आना होगा। महिला उम्मीदवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, परीक्षा को स्थगित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि यह अधिकारियों को तय करना है। परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, यह तय करना कोर्ट का काम नहीं है। डॉक्टरों के लिए परीक्षा के संबंध में पूर्व में दिए गए आदेश के बचाव में कोर्ट ने कहा कि वह एक अपवाद मामला था। इसके साथ ही जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली पीठ ने यूपीएससी ईएसई 2021 को स्थगित करने का आदेश देने से इनकार कर दिया और याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार, 24 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने 18 जुलाई, 2021 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed