UPSC EPFO Bharti: स्नातक डिग्री वालों के लिए अंतिम मौका! यूपीएससी में 230 पदों पर आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो
UPSC EPFO Recruitment Last Date: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। जो भी उम्मीदवार प्रवर्तन अधिकारी या लेखा अधिकारी बनना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। इस भर्ती में कुल 230 पद भरे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपनी योग्यता चेक कर लें और समय रहते आवेदन कर दें। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है, इसलिए देर न करें।
योग्यता और आयु सीमा
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है।
वेतनमान
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 के तहत वेतन मिलेगा। वहीं, सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 तय किया गया है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब "One Time Registration (OTR)" लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और EPFO भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें, जैसे- व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, अनुभव आदि।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- तय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।