UPSC EPFO Results: यूपीएससी ने जारी किया ईपीएफओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
UPSC EPFO Final Result 2020: यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC EPFO Final Result 2020 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जुलाई और अगस्त आयोजित किए गए थे साक्षात्कार
प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा में क्वालीफाई हुए साक्षात्कार का दौर 04 जुलाई से 01 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया गया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में कुल 421 प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी को भरने के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
यह भी पढ़ें : Rakhi Controversy: स्कूल में अब राखी पर बवाल, शिक्षकों ने बच्चों के हाथों से जबरन उतरवाईं राखियां
UPSC EPFO Final Result डाउनलोड करने के चरण
UPSC कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के 421 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं। -
'व्हाट्स न्यू सेक्शन' पर जाएं और ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद आपको परिणाम फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उममीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और फाइल को डाउनलोड करके रख लें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट आउट जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें : UP Board 2022: इस तारीख से शुरू होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, यूपीएमएसपी ने जारी डेटशीट