SSC Constable GD: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2021 पीईटी/पीएसटी का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम
SSC Constable GD 2021 PET PST Result Declared: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Constable GD 2021 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, 12 अगस्त को असम राइफल्स परीक्षा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) आदि पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST), 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Constable GD 2021: मई-जून में हुई थी पीईटी/पीएसटी
इससे पहले, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) के लिए कुल 92,877 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पीईटी / पीएसटी सीएपीएफ आयोग द्वारा 18 मई से 09 जून, 2022 तक आयोजित किया गया था। बता दें कि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 2021 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल इन जनरल ड्यूटी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25,271 रिक्तियां भरी जाएंगी।
SSC Constable GD भर्ती परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
चरण 2- यहां होम पेज पर 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें। -
चरण 3- अब असम राइफल्स परीक्षा, 2021 परिणाम लिंक में सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4- इसके बाद आपका परिणाम सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
चरण 5- इस परिणाम फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
SSC Constable GD Recruitment 2022 की अधिसूचना जल्द
इस बार 2022 की एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 की अधिसूचना 10 दिसंबर को जारी की जाएगी। इस दिन ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। जबकि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन मार्च और अप्रैल, 2023 में किया जाना निर्धारित है।