फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Rakhi Controversy Parents hold Protest in Mangaluru, Missionary School Teachers ask to Remove Rakhi

Rakhi Controversy: स्कूल में अब राखी पर बवाल, शिक्षकों ने बच्चों के हाथों से जबरन उतरवाईं राखियां

Fri, 12 Aug 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 11:40 PM IST
सार

Karnataka Rakhi Controversy: स्कूल के शिक्षकों ने न केवल बच्चों को हाथों से राखियां उतारने के लिए मजबूर किया बल्कि कुछ बच्चों के हाथों से तो राखियों को उतारकर डस्टबिन में फेंक दिया।

विज्ञापन
Karnataka Rakhi Controversy Parents hold Protest in Mangaluru, Missionary School Teachers ask to Remove Rakhi
Karnataka School Rakhi Controversy - फोटो : Istock

विस्तार

Karnataka School Rakhi Controversy: कर्नाटक के स्कूलों के एक के बाद एक नित नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब मंगलुरु के एक स्कूल में राखी पर विवाद सामने आया है। जहां स्कूल के शिक्षकों ने न केवल बच्चों को हाथों से राखियां उतारने के लिए मजबूर किया बल्कि कुछ बच्चों के हाथों से तो राखियों को उतारकर डस्टबिन में फेंक दिया।

विज्ञापन

इस मामले के सामने आने के बाद से ही अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति जबरदस्त रोष है। इसे लेकर कई अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

अभिभावकों के साथ हिंदू संगठनों ने भी किया प्रदर्शन

घटना मंगलुरु के कटिपल्ला के इन्फैंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की है। मिशनरी स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल में रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों द्वारा बांधी गईं राखियों को पहनकर गए बच्चों के हाथों से राखियां हटवाईं और उन्हें कचरा बताते हुए डस्टबिन में फेंक दिया।

घटना की जानकारी होने के बाद बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों ने इन्फैंट मेरी इंग्लिश स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू छात्रों के साथ स्कूल में घटित इस घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठनों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और स्कूल प्रशासन के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई। 


 

स्कूल के कन्वेनर फादर लोबो ने दी सफाई

हालांकि, मामला आगे बढ़ने पर स्कूल के कन्वेनर फादर संतोष लोबो ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी है। फादर संतोष लोबो ने कहा कि हमने सभी कर्मचारियों की बैठक की। गलती करने वालों ने माफी मांग ली है और समस्या का समाधान कर दिया गया है।
लोबो के अनुसार, शिक्षकों ने राखी को फ्रेंडशिप बैंड समझ लिया होगा। इसलिए पूरी घटना हुई। स्कूल में राखी पहनकर आने पर कोई पाबंदी नहीं है। लोबो ने कहा कि शिक्षकों ने नासमझी के कारण ऐसा किया होगा। हम धार्मिक परंपराओं में दखल नहीं देते हैं। 
 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed