UPSC EPFO Bharti: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ी, 230 पदों पर अब 22 अगस्त तक करें आवेदन
UPSC EPFO Registration: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफऔ भर्ती के लिए आवेदन करने की समयसीमा को 22 अगस्त तक बढ़ा दिया है। 230 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 18 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 230 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ा कर 22 अगस्त कर दिया गया है।
जो अभ्यर्थी प्रवर्तन अधिकारी या लेखा अधिकारी के पदों के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए, उनके पास अब आवेदन करने का एक और मौका है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।
23 से 25 अगस्त तक खुली रहेगी सुधार विंडो
इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए तीन दिन का अवसर भी दिया जाएगा। जारी नोटिस के मुताबिक, आवेदन सुधार विंडो 23 अगस्त सुबह 10 बजे से 25 अगस्त रात्रि 11.59 बजे तक खुली रहेगी।
योग्यता और आयु सीमा
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (Bachelor's Degree) होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है।
UPSC EPFO Salary: वेतनमान
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 के तहत वेतन मिलेगा। वहीं, सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 तय किया गया है।
UPSC EPFO Selection Process: कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी।
UPSC EPFO Apply: ऐसे करें आवेदन
- पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब "One Time Registration (OTR)" लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ईपीएफओ भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें, जैसे- व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, अनुभव आदि।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- तय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।