फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Mains admit card 2024 out, download link here upsconline.nic.in

UPSC Admit Card 2024: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Fri, 13 Sep 2024 03:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

UPSC CSE Mains Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
UPSC CSE Mains admit card 2024 out, download link here upsconline.nic.in
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSC CSE Mains admit card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) ने आज 13 सितंबर, 2024 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन्स एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) पर जाकर यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 

एडमिट कार्ड के साथ ही आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन यूपीएससी सीएसई 2024 मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
आयोग 20 से 29 सितंबर तक यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी-सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। यूपीएससी मेन्स परीक्षा में नौ पेपर शामिल होंगे जो सब्जेक्टिव टाइप के होंगे और प्रत्येक पेपर तीन घंटे का होगा। 

कौन दे सकता है ये एग्जाम?
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस साल 16 जून को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 20241 जुलाई को घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
  •  
  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देशों को पढ़ें और चेकबॉक्स पर क्लिक करें। 
  • सुरक्षा कोड के साथ अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के लिए विवरण सबमिट करें यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed