{"_id":"63d93839c7755f4d8f43be55","slug":"upsc-cse-exam-notification-2023-out-tomorrow-know-about-application-details-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE Notification 2023:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC CSE Notification 2023:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
Wed, 01 Feb 2023 09:23 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:23 AM IST
सार
UPSC Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग एक फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी करेगा। जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
UPSC CDS-1 2021 Marks
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE Exam Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक फरवरी 2023 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 या भारतीय प्रशासन सेवा परीक्षा (IAS) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 01 फरवरी 2023 को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई आवेदन 21 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। जबकि यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 15 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल स्नातक कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी की इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।