फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Exam 2022 Sarkari Naukri notification for civil service ias vacancy soon released at upsconline.nic.in

UPSC CSE Exam 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पंजीकरण प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

Mon, 31 Jan 2022 05:42 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 31 Jan 2022 05:42 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC CSE Exam 2022 Sarkari Naukri notification for civil service ias vacancy soon released at upsconline.nic.in
UPSC CSE Exam 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को आयोजित होगा। प्रारंभिक परीक्षा में योग्यता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को यूपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

UPSC CSE Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां 

  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की पंजीकरण के शुरू होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के पंजीकरण के समाप्त होने की तिथि - 22 फरवरी, 2022
  • यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022
  • यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - मई, 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE Exam 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अधिसूचना को पढ़ें।
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए आवश्यक जानकारियों को दर्ज करें। 
  • विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें। 
  • अब उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  • उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed