UPSC CSE Topper: यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शक्ति दुबे ने हासिल की AIR-1 रैंक, यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची
UPSC Result Topper List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल शक्ति दुबे ने टॉप कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। अभ्यर्थी नीचे टॉपर्स की पूरी सूची देख सकते है।
विस्तार
UPSC CSE Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in. और upsconline.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस साल के परीक्षा परिणामों में शक्ति दुबे ने बाजी मारते हुए अखिल भारतीय रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है।
यूपीएससी की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल देशभर से लाखों विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं, लेकिन केवल कुछ चुनिंदा ही अंतिम चयन सूची में जगह बना पाते हैं। इस साल के टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई है।
यह भी पढ़ें:- यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम; शक्ति दूबे ने किया टॉप
UPSC CSE 2024: टॉप-10 टॉपर्स की सूची
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 0240782 | शक्ति दुबे |
| 2 | 0101571 | हर्षिता गोयल |
| 3 | 0867282 | डोंगरे अर्चित पराग |
| 4 | 0108110 | शाह मर्गी चिराग |
| 5 | 0833621 | आकाश गर्ग |
| 6 | 0818290 | कोमल पूनिया |
| 7 | 6902167 | आयुषी बंसल |
| 8 | 6613295 | राज कृष्ण झा |
| 9 | 0849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
| 10 | 5400180 | मयंक त्रिपाठी |
प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर
शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। शक्ति दुबे ने अपनी ग्रेजुएशन (बैचलर ऑफ साइंस) की डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में की है। ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। आयोग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि दुबे ने इस परीक्षा में राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना और सफलता हासिल की।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। शक्ति की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।