फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS Recruitment 2019 Interview Schedule for Combined Medical Service

UPSC CMS 2019: इस नौकरी के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी

Thu, 26 Sep 2019 03:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 26 Sep 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
UPSC CMS Recruitment 2019 Interview Schedule for Combined Medical Service
सांकेतिक तस्वीर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS - Combined Medical Service) 2019 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पूरा शेड्यूल यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। हम आगे भी आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 अक्तूबर से लेकर 12 दिसंबर 2019 तक इस नौकरी के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चलेगी। अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार विभिन्न तारीखों में इंटरव्यू की प्रक्रिया को विभाजित किया गया है। इस शेड्यूल की सीधी लिंक आगे दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, यहां 15 हजार से ज्यादा पदों पर निकली हैं भर्तियां

यूपीएससी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर, सेंट्रल हेल्फ सर्विस में जूनियर स्केल पोस्ट, इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री हेल्थ सर्विस में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य संस्थाओं में कुल 965 पदों को भरेगा।

UPSC CMS Recruitment 2019: कहां और कैसे देखें इंटरव्यू शेड्यूल

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2019 इंटरव्यू शेड्यूल की लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां आपको स्क्रीन पर इंटरव्यू शेड्यूल दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तीन हजार से ज्यादा पद खाली, चयन होगा बेहद आसान
 

डायरेक्ट लिंक से इंटरव्यू शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed