फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Main DAF 2 released at upsconline.nic.in, submit by December 15

UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र II जारी, 15 दिसंबर तक करें जमा

Mon, 11 Dec 2023 03:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा मेन परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र II जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Main DAF 2 released at upsconline.nic.in, submit by December 15
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र II (DAF II) जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं और 15 दिसंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in पर जाकर उसे जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

विस्तृत आवेदन पत्र भरना है अनिवार्य

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना विस्तृत आवेदन पत्र-II (DAF-II) अनिवार्य रूप से भरना और जमा करना है।"

इससे पहले, आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी किया था। परीक्षा 15 से 24 सितंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आयोजित होने वाले साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण दौर के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएससी सीएसई 2023 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1105 है। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी। परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन

सिविल सेवा मुख्य डीएएफ II 2023 भरने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, “यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए डीएएफ” पर जाएं।
  • अब सिविल सर्विसेज मेन डीएएफ II 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण विवरण करें और लॉगिन करें।
  • डीएएफ भरकर आगे बढ़ें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed