फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Final Exam 2019 result declared, toppers list here

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम जारी, प्रदीप सिंह ने पाया पहला स्थान

Tue, 04 Aug 2020 07:06 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 04 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Final Exam 2019 result declared, toppers list here
UPSC Civil Services Final Result 2019: 4 अगस्त, 2020 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। 2019 की मुख्य परीक्षा में 2304 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। इन सफल परीक्षार्थियों के लिए साक्षात्कार 12 फरवरी, 2020 से शुरू थे, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण मार्च में साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद साक्षात्कार का आयोजन 20 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य किया गया।
विज्ञापन


साक्षात्कार होने केे बाद 04 अगस्त को बोर्ड ने परिणाम जारी किये। इस परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारों ने सफलता पायी। 829 सफल परीक्षार्थियों में 304 सामान्य वर्ग से, 78 ईडब्ल्यूएस से, 251 ओबीसी से, 129 एससी से तथा 67 एसटी कैटेगरी से हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की परीक्षा में हरियाणा के प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। किसान परिवार से आने वाले प्रदीप का यह चौथा प्रयास था। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। वहीं 11 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका परिणाम होल्ड पर रखा गया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण साक्षात्कार होता है।

ये भी पढे़ं : SSC: स्टेनोग्राफर के पदों पर चयन प्रक्रिया, इस तिथि से शुरू होगी दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची :
 
रैंक नाम
1 प्रदीप सिंह
2 जतिन किशोर
3 प्रतिभा वर्मा
4 हिमांशु जैन
5 जयदेव सी एस
6 विशाखा यादव
7 गणेश कुमार भास्कर
8 अभिषेक सारफ
9 रवि जैन
10 संजिता मोहपात्रा
11 नुपुर गोयल
12 अजय जैन
13 रौनक अग्रवाल
14 अनमोल जैन
15 भौसले नेहा प्रकाश
16 गुंजन सिंह
17 स्वाति शर्मा
18 लविश ओर्डिया
19 श्रेष्ठा अनुपम
20  नेहा बनर्जी
 

UPSC टॉपर की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed