फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CISF 2020: Interview Schedule released, it will start from 25 october

UPSC CISF 2020: शेड्यूल जारी, 25 अक्तूबर से शुरू होंगे साक्षात्कार, यहां पढ़िए विस्तृत जानकारी

Sat, 18 Sep 2021 11:40 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Sep 2021 11:40 AM IST
सार

UPSC CISF 2020: यूपीएससी सीआईएसएफ इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपीएससी सेंट्रल इंड्रस्टियल सिक्योरिटी फोर्स एसी (एक्सई) एलडीसी परीक्षा, 2020 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CISF 2020: Interview Schedule released, it will start from 25 october
यूपीएससी सीआईएसएफ 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीआईएसएफ साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एसी (एक्सई) एलडीसी परीक्षा, 2020 के लिए व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि साक्षात्कार के लिए कुल 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक साक्षात्कार 25, 26, 27 और 28 अक्टूबर, 2021 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दूसरी पाली प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली 110069 पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पीईटी / पीएसटी और एमएसटी के साथ-साथ साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आरएमई में चिकित्सकीय रूप से फिट उम्मीदवारों के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी संलग्नकों के साथ अपना ई-समन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें। व्यक्तित्व परीक्षण में उपस्थित होने के लिए ई-समन पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed