UPSC CDS 2 Result 2022: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
UPSC CDS 2 Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से CDS 2 परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विस्तार
UPSC CDS 2 Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 यानी की CDS 2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
UPSC CDS 2 Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से CDS 2 परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परिणाम भी जारी कर दिया गया है। परिणाम का पीडीएफ अब आयोग की आधाकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS 2 Result 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के माध्यम से कुल 339 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सैन्य अकादमियों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपीएससी सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के माध्यम से कुल 6658 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसे रक्षा मंत्रालय के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड/SSB द्वारा आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उनकी मार्कशीट फाइनल परिणाम जारी होने के 15 दिनों के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- अब आपको होम पेज पर सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
- इस पर क्लिक करें।
- अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।