फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF ACs Exam 2018 Result Declared, check at official website

UPSC Exam Result : यूपीएससी ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, डायरेक्ट लिंक है यहां

Mon, 11 May 2020 03:34 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 11 May 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
UPSC CAPF ACs Exam 2018 Result Declared, check at official website
UPSC Civil Services Result

UPSC ACs Exam 2018 Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (ACs) परीक्षा 2018 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बेसब्री से इस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने परिणाम को आयोग की आधिकारीक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर देख सकते हैं। आपको बता दें कि आयोग द्वारा इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के संबंधित एक प्रेस नोट 02 अगस्त, 2019 को जारी किया गया था, जिसके तहत 416 उम्मीदवारों को मेरिट में शामिल किए जाने की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन

वहीं यूपीएससी ने CAPF AC परीक्षा 2018 के नियम 16(4) और (5) के अनुसार पहले जारी की गई सूची में कम अभ्यर्थियों के चयन नई सूची जारी की है। आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के तहत 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें से सामान्य वर्ग के 22, ओबीसी वर्ग के 24, एससी वर्ग के 04 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (ACs) परीक्षा 2018 ऐसे करें चेक-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम स्क्रीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2018 के सामने दी गई पीडीएफ पर क्लिक करें।
चरण 4 : नए पेज पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट होगी, उसे चेक करें।
चरण 5 : इस परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीएससी परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed