{"_id":"633e90d36511404e5d297f4a","slug":"uprvunl-computer-asst-2022-registration-ends-today-apply-now-at-uprvunl-org-check-sarkari-naukri-updates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Thu, 06 Oct 2022 02:06 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:06 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/UPRVUNL की ओर से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती जारी की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकाकरिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और भर्ती का पूरा विवरण...
विज्ञापन
इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पासे में 30 शब्द प्रति-मिनट टाइपिंग की स्पीड भी होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1180, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 12 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको संबंधित भर्ती का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।