फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPRVUNL Assistant Engineer AE Recruitment 2022 Final Result Out at uprvunl.org, Know how to check

UPRVUNL AE 2022: यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड सहायक इंजीनियर का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 03 Nov 2023 09:31 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

UPRVUNL AE 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में सहायक इंजीनियर की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी। साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPRVUNL Assistant Engineer AE Recruitment 2022 Final Result Out at uprvunl.org, Know how to check
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPRVUNL AE Final Result 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने सहायक इंजीनियर भर्ती 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट - uprvunl.org पर जाकर फाइनल रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

14 जून से शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से सहायक इंजीनियर/Assistant Engineer के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई, 2022 से शुरू हुई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून, 2022 थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPRVUNL AE Recruitment: रिक्तियां

UPRVUNL की ओर से जारी की गई भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 123 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

UPRVUNL AE Recruitment: रिक्ति विवरण

  • मैकेनिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 62
  • इलेक्ट्रिकल के लिए रिक्त पदों की संख्या- 29
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए रिक्त पदों की संख्या- 17
  • कंप्यूटर साइंस के लिए रिक्त पदों की संख्या- 05
  • सिविल कैडर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12


चयनित उम्मीदवारों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस और सिविल कैडर में नियुक्ति दी जाएगी। रिजल्ट को परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए श्रेष्ठ उम्मीदवारों के 16 एवं 17 अक्तूबर को हुए साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया गया है। सभी संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed