फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC uttar pradesh public service commission released calendar of 14 recruitment examination will start from july

UPPSC Exam 2021: आयोग 14 भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का किया एलान, जुलाई से होंगी शुरू

Fri, 11 Jun 2021 12:36 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Jun 2021 12:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा नौ महा में 14 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
UPPSC uttar pradesh public service commission released calendar of 14 recruitment examination will start from july
यूपीपीएससी परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। जुलाई 2021 से शुरू होकर अप्रैल 2022 तक 14 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि यह परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की जानी थी। किंतु मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। अब यह परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। 

विज्ञापन

फरवरी 2022 के अलावा हर महीने परीक्षा

परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आयोग द्वारा 9 माह में 14 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसकी शुरुआत 25 जुलाई को यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2018 से होगी। अन्य परीक्षाओं का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है:-

विज्ञापन
विज्ञापन

1 अगस्त, 2021- सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020

19 नवम्बर, 2021- प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2020

3 अक्तूबर, 2021 - स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021

24 अक्तूबर, 2021 - सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 तथा सहायक वन सरंक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021

21 नवम्बर, 2021 - सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 2020

26 नवम्बर, 2021 से - सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020

5 दिसंबर 2021- समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021

19 दिसंबर 2021 - प्रवक्ता, (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा, 2020

विज्ञापन

9 जनवरी 2022- प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/ सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019

28 जनवरी 2022 से - सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021

07 मार्च 2022 से - सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2021

3 अप्रैल 2022 - प्रवक्ता, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020

10 अप्रैल 2022 से - समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed