फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Unani Medical Officer Exam Admit Card 2020 Released, check at uppsc.up.nic.in

UPPSC ने जारी किए परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस दिन होंगे स्क्रीनिंग टेस्ट

Sat, 11 Jan 2020 01:42 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 11 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Unani Medical Officer Exam Admit Card 2020 Released, check at uppsc.up.nic.in
UPPSC Unani Medical Officer Admit Card 2020
UPPSC Unani Medical Officer Admit Card 2020 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी 2016 स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2016 में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने कॉल लेटर काे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि UPPSC यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा आयोग द्वारा 22 जनवरी, 2020 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जाने वाली है। यह स्क्रीनिंग टेस्ट यूपीपीएससी कैंप कार्यालय, सेक्टर-डी, अलीगंज, लखनऊ में स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूपीपीएससी (UPPSC) यूनानी चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड 2020 ऐसे करें डाउनलोड :

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : मुखपृष्ठ पर दिए गए UPPSC यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2016 कॉल लेटर वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे कि पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, सत्यापन कोड भरें और डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब यूपीपीएससी यूनानी चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2020 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
UPPSC यूनानी चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   
इस खबर काे अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: यूपीपीएससी, नाबार्ड समेत कई जगहों में नौकरी के मौके


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed