फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse Result/ Sister Grade 2 revised result released at uppsc.up.nic.in sarkari result

UPPSC Staff Nurse Result: यूपी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Wed, 24 Aug 2022 03:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 03:47 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती के माध्यम से कुल 3012 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Result/ Sister Grade 2 revised result released at uppsc.up.nic.in sarkari result
UPPSC Staff Nurse Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा, 2021 के संशोधित परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और अब इस पीडीएफ के रूप में पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते साल 03 अक्तूबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्य के पांच शहरों प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में एक पाली में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 83564 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती के माध्यम से कुल 3012 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 2671 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है और 341 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।  

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Result: कैसे चेक करें परिणाम?

परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आऊट भी ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed