फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 Registration date extended apply now at uppsc.up.nic.in

Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी स्टाफ नर्स भर्ती का एक और मौका, आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम डेट

Fri, 22 Sep 2023 05:31 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 22 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 Registration date extended apply now at uppsc.up.nic.in
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही थी। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए अब 29 सितंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse रिक्तियों का विवरण

यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है, जिनमें से 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 2069 मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) पदों के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Staff Nurse Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

Staff Nurse Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 65 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि दिव्यांगों को 25 के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। 

Staff Nurse Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण करें, और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed