फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse 2023 Unani, Ayurveda Admit Card out at uppsc.up.nic.in; Direct link here to download

UPPSC Staff Nurse 2023: स्टाफ नर्स यूनानी-आयुर्वेद भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 29 Aug 2024 08:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse 2023 Admit Card: यूपी लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स यूनानी और स्टाफ नर्स आयुर्वेद, दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse 2023 Unani, Ayurveda Admit Card out at uppsc.up.nic.in; Direct link here to download
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC Staff Nurse Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या ए-8/ई-1/2023 के तहत अधिसूचित स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने स्टाफ नर्स यूनानी और स्टाफ नर्स आयुर्वेद दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए पंजीकरण किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse Unani Admit Card: स्टाफ नर्स यूनानी भर्ती परीक्षा

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (यूनानी) के 27 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1 जनवरी, 2024 तक का समय दिया गया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर, 2024 को होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के तहत 25 महिला और 2 पुरुष उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse 2023 Unani, Ayurveda Admit Card out at uppsc.up.nic.in; Direct link here to download
UPPSC Staff Nurse Admit Card - फोटो : uppsc

UPPSC Staff Nurse Ayurveda Admit Card: स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती परीक्षा

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 300 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 सितंबर, 2023 को शुरू हुई थी,जोकि 18 अक्तूबर तक चली थी। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 48 रिक्तियां और महिला उम्मीदवारों के लिए 252 रिक्तियां हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। आयोग ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जोकि आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

How to Download UPPSC Staff Nurse Admit Card?, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट जानकारी अनुभाग के तहत स्टाफ नर्स भर्ती एडमिट कार्ड वाली अधिसूचना देखें और उसपर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड वाले सेगमेंट पर चार लिंक दिखेंगे।
  • दोनों भर्तियों के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक अलग-अलग मिलेंगे।
  • संबंधित लिंक के सामने डाउनलोड एडमिट कार्ड वाले बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके एक नए पेज पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
  • यहां पर उम्मीदवारों को अपनी ओटीआर संख्या, जन्मतिथि, लिंग और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।
  • विवरण दर्ज करके डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed