फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Staff Nurse 2023 DV schedule out at uppsc.up.nic.in; Will commence on April 8

UPPSC Staff Nurse 2023: आठ अप्रैल से शुरू होगा यूपी स्टाफ नर्स भर्ती का दस्तावेज सत्यापन; जारी हुआ कार्यक्रम

Thu, 03 Apr 2025 06:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 06:32 PM IST
सार

UPPSC Staff Nurse 2023: यूपी लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती 2023 के दस्तावेज सत्यापन की तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन आठ अप्रैल से शुरू होगा। नोटिस नीचे देखें...
 

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse 2023 DV schedule out at uppsc.up.nic.in; Will commence on April 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPPSC Staff Nurse 2023 DV: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स एलोपैथिक (पुरुष/महिला) (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse 2023 DV Date: इस दिन शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

अधिसूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन 8 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन दो पालियों में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे आयोजित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए कुल 1436 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 रिक्तियों को भरना है।

आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम 7 मार्च 2025 को जारी कर दिया था। मुख्य परीक्षा के आधार पर कुल 1,436 अभ्यर्थी को चयनित किया गया।

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को किया गया था, जिसका परिणाम 20 फरवरी 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद, मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को किया गया था, जिसमें 3,186 अभ्यर्थी शामिल हुए। 7 मार्च 2025 को मुख्य परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई, जिसमें अगले चरण के लिए 1,456 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।

मुख्य परीक्षा में स्टाफ नर्स पुरुष शाखा की 171 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 160 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण आयोग ने इस वर्ग की शेष 11 रिक्तियों को आगे बढ़ा दिया। 

परिणाम पीडीएफ के अनुसार, स्टाफ नर्स की महिला शाखा के तहत 1,556 रिक्तियों के विरूद्ध 1,276 अभ्यर्थियो को सफल घोषित किया गया। शेष 279 रिक्तियों को आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed