UPPSC RO ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती के टाइपिंग टेस्ट से जुड़ा अहम नोटिस जारी; अभ्यर्थी जरूर पढ़ें
UPPSC RO ARO 2023 Typing Test: यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती के टाइपिंग टेस्ट के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के अभ्यर्थियों को यह नोटिस जरूर पढ़ना चाहिए
विस्तार
UPPSC RO ARO Typing Test Font: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2023 की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी किया है। नोटिस भर्ती प्रक्रिया के कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट चरण से जुड़ा है। नोटिस में आयोग ने बताया है कि छात्रों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किन-किन फॉन्ट में प्रैक्टिस करनी है।
क्रुति देव और इस फॉन्ट का होगा विकल्प
यूपीपीएससी ने सूचित है कि टाइपिंग टेस्ट में अभ्यर्थियों के पास क्रुति देव (Kruti Deb 010) फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट के इनक्रिप्टिड फॉन्ट का भी विकल्प होगा।
आयोग की ओर जारी ताजा नोटिस में लिखा है, "एतद्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2023 के कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा में क्रुति देव (Kruti Dev 010) फॉण्ट के साथ-साथ मंगल फॉण्ट के इनस्किप्ट फॉण्ट का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।"
गौरतलब है कि 2023 में अधिसूचित आरओ-एआरओ भर्ती की लिखित परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को होनी प्रस्तावित है। परीक्षा एक ही दिन, एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
पुनर्परीक्षा का सफल आयोजन बड़ी चुनौती
गौरतलब है कि 11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी, जो अब 27 जुलाई को पुन: कराई जाएगी। 11 फरवरी को यह परीक्षा प्रदेश में 58 जिलों के 2,387 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस बार सभी 75 जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे, ऐसे में आयोग को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व परीक्षा पर निगरानी का दायरा बढ़ाना होगा, सो पुनर्परीक्षा का सफल आयोजन यूपीपीएससी के लिए बड़ी चुनौती होगा।
टाइपिंग टेस्ट फॉन्ट से जुड़ा नोटिस यहां देखें