फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC released admit card for Computer Operator and programmer exam know how to download it sarkari naukri

UPPSC Admit Card: यूपीपीएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें 

Tue, 22 Feb 2022 08:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

UPPSC Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मार्च, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC released admit card for Computer Operator and programmer exam know how to download it sarkari naukri
UPSSC Computer Operator Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPPSC Computer Operator Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPPSC Computer Operator Admit Card : 5 मार्च को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मार्च, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली सुबह 9:30 से 11:30  और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Computer Operator Admit Card : इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करें।

विज्ञापन

UPPSC Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े  लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed