UPPSC Recruitment 2025: यूपी में भरी जा रहीं ग्रुप ए और बी की 2158 रिक्तियां; जानें किन पदों पर होगी भर्ती
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ग्रुप ए और बी के 2158 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 तक चलेगी। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2158 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें मेडिकल ऑफिसर, पशु चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सहित कई अहम पद शामिल किए गए हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि इन पदों के लिए केवल ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
जरूरी तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 22 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026
- आवेदन में सुधार और संशोधन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क विवरण
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 105 रुपये
- एससी/एसटी वर्ग: 65 रुपये
- पूर्व सैनिक: 65 रुपये
- दिव्यांग अभ्यर्थी: 25 रुपये
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
विभागवार पदों की संख्या
इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में पद निर्धारित किए गए हैं। पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 404 पद भरे जाएंगे। विधायी विभाग में विधिक्षण अधिकारी का 1 पद शामिल है। परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद तय किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक के 26 पद और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 157 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा आयुर्वेद निदेशालय के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) के 168 पद, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद एवं यूनानी) के 884 पद, यूनानी निदेशालय में चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) के 25 पद, श्रम विभाग में चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) के 7 पद तथा होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यूपीपीएससी की यह भर्ती स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।