फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Professor Recruitment 2024 last date today for 109 posts; Apply now at uppsc.up.nic.in

UPPSC Recruitment 2024: यूपी में प्रोफेसर, इंस्पेक्टर सहित 109 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका; तुरंत करें आवेदन

Mon, 18 Nov 2024 01:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी कुलसचिव, सहायक वास्तुकार और प्रोफेसर सहित 109 पदों पर भर्ती के लिए खुली पंजीकरण विंडो आज बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
UPPSC Professor Recruitment 2024 last date today for 109 posts; Apply now at uppsc.up.nic.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC Professor Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक रजिस्ट्रार, सहायक वास्तुकार और प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों के लिए 109 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थीं। आवेदन प्रक्रिया 18 अक्तूबर से शुरू हुई थी, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। चूंकि आज, 18 नवंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है, लिहाजा बिना समय गवांए पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ - 17 अक्तूबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 नवंबर 2024
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 18 नवंबर 2024
  • सुधार की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2024
  • फॉर्म हार्ड कॉपी जमा करें - 02 दिसंबर 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 125 रुपये
  • एससी/एसटी : 95 रुपये
  • पीएच उम्मीदवार: 25 रुपये


परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन करें

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

पोस्ट का नाम कुल पोस्ट योग्यता
सहायक रजिस्ट्रार 04 अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए तथा उसे हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।
सहायक वास्तुकार 07 उम्मीदवार के पास वास्तुकला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
पाठक (उपाचार्य) 36 विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में पांच वर्षीय डिग्री, या भारतीय चिकित्सा बोर्ड से पांच वर्षीय डिग्री
पाठक (उपाचार्य) 32
प्रोफेसर (आचार्य) 19 आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखें
प्रोफेसर, संस्कृत 05
प्रोफेसर (आचार्य) 03
प्रोफेसर अरबी 01
इंस्पेक्टर - सरकारी कार्यालय 02 उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
कुल 109

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल होगा। यूपीपीएससी भर्ती के लिए ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। ओटीआर पंजीकरण के 72 घंटे बाद ही पंजीकरण नंबर प्राप्त होता है। इसीलिए पहले ओटीआर करवाएं, फिर आवेदन होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आवेदन कैसे करें?

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
  • अपना ओटीआर नंबर प्राप्त करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण के बाद आवेदन पृष्ठ पर जाएं और अपना ओटीआर नंबर दर्ज करें।
  • वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रदर्शित चरणों का पालन करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed