फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS Prelims 2024 Result out at uppsc.up.nic.in; 15066 qualified for mains

UPPSC Result 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, मेंस के लिए 15066 अभ्यर्थी सफल

Fri, 28 Feb 2025 07:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

UPPSC Pre 2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 15066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims 2024 Result out at uppsc.up.nic.in; 15066 qualified for mains
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 15,066 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन

947 पदों पर होनी है भर्ती

यूपीपीएससी ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए 15,066 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 947 रिक्तियों के लिए 15,066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख 76 हजार से अधिक ने कराया था पंजीकरण

उत्तर लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया गया था। इसके लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। परीक्षा में कुल 4,84,470 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से प्रथम सत्र की परीक्षा में 2,43,111 और द्वितीय सत्र की परीक्षा में 2,41,359 परीक्षार्थी शामिल हुए।
 

 

परीक्षा तिथि 22 दिसंबर, 2024
कुल पंजीकरण 5,76,154
परीक्षा में शामिल हुए कुल 4,84,470 परीक्षार्थी प्रथम सत्र की परीक्षा में - 2,43,111 
द्वितीय सत्र की परीक्षा में - 2,41,359
मुख्य परीक्षा के लिए सफल 15,066
कुल पद 947
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 28 फरवरी 2025


आयोग ने कहा है कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और इसके लिए आवेदन करने संबंधी जानकारी बाद में दी जाएगी। कुल 15,066 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार परिणाम फाइल की जांच कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed