फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC CSASE 2024 Admit Card out now at uppsc.up.nic.in; Direct link here to download

UPPSC CSASE 2024: यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 10 Aug 2024 05:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 05:49 PM IST
सार

UPPSC CSASE Admit Card: यूपीपीएससी ने संयुक्त राज्य कृषि सेवाएं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC CSASE 2024 Admit Card out now at uppsc.up.nic.in; Direct link here to download
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC CSASE Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य कृषि सेवाएं परीक्षा (CSASE 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी सीएसएएसई के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर मांगी गई डिटेल दर्ज करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम का आयोजन 18 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे परीक्षा केंद्र पर न्यूनतम 1 घंटा 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ दो फोटोग्राफ लेकर उपस्थित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रा.) परीक्षा प्रदेश के पांच जनपदों- प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर नगर एवं मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन केवल एक सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 तक किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी एग्रीकल्चर सर्विस एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अगले पेज पर Download Admit Card लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स ओटीआर नंबर, जन्मतिथि एवं अपना जेंडर चुनें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed