फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Civil Judge Recruitment Exam 2022 Admit Card Out; know how to download exam hall ticket

UPPSC Civil Judge Bharti: यूपीपीएससी सिविल जज भर्ती के प्रवेश-पत्र जारी, न्यायिक सेवा परीक्षा 12 फरवरी से होगी

Tue, 31 Jan 2023 10:03 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 10:03 AM IST
सार

UPPSC Civil Judge Recruitment Exam Admit Card Out 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UPPSC Civil Judge Recruitment Exam 2022 Admit Card Out; know how to download exam hall ticket
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Civil Judge 2022 Admit Card Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी आवेदक एवं योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

UPPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा दो पारियों में होगी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2022 की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों में आयोजित की जानी है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पांच जिलों में आयोजित की जानी है।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 303 सिविल जज के रिक्त पदों को भरना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Civil Judge Exam Admit Card डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, ADVT.NO.A-5/E-1/2022, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जेडी) (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना यूपीपीएससी एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed