{"_id":"63a85bc3f2630a32e536609e","slug":"uppsc-civil-judge-recruitment-2022-apply-for-303-post-on-uppsc-up-nic-in-to-get-more-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: यूपी में सिविल जज बनने का मौका, तीन सौ से ज्यादा पदों भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: यूपी में सिविल जज बनने का मौका, तीन सौ से ज्यादा पदों भर्ती
Mon, 26 Dec 2022 01:02 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 26 Dec 2022 01:02 PM IST
सार
Civil Judge Recruitment 2022: यूपीपीएससी ने सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: यूपीपीएससी ने सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी के सिविल जज पद पर आवेदन करना चाहते हों, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2023 है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी सिविल जज पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 303 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये रिक्तियां यूपी ज्यूडीशियल सर्विस परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो लॉ से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। बता दें कि परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। यूपीपीएसससी सिविल जज पद के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 65 रुपये देने होंगे।