फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APO Result 2022 Released at uppsc.up.nic.in know how to check sarkari result

UPPSC APO Result 2022: यूपीपीएससी एपीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

Sun, 25 Sep 2022 01:44 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 01:44 PM IST
सार

UPPSC APO Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रेसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
UPPSC APO Result 2022 Released at uppsc.up.nic.in know how to check sarkari result
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC APO Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रेसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के रिक्त पदों भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया....

विज्ञापन

UPPSC APO Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रेसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य को दो शहरों प्रयागराज और लखनऊ निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 16 जून, 2022 को जारी कर दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
UPPSC असिस्टेंट प्रेसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में कुल 33,315 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, इनमें से 1079 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर एपीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा। 
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम का पीडीएफ आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed