फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPRPB UP Police SI, ASI and Computer Operator Admit card out at uppbpb.gov.in; Exam on 1, 2 Nov

UPPRPB Admit Card: यूपी पुलिस SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 28 Oct 2025 07:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

UP Police Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसआई और एएसआई की परीक्षा 2 नवंबर को, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा 1 नवंबर को होगी।
 

विज्ञापन
UPPRPB UP Police SI, ASI and Computer Operator Admit card out at uppbpb.gov.in; Exam on 1, 2 Nov
UP Police Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UP Police SI, ASI Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और समय से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां और विवरण

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A परीक्षा 1 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों की परीक्षा 2 नवंबर 2025 को होगी। सभी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा पैटर्न

एसआई और एएसआई भर्ती परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 400 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र में 200 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होंगे, जो चार प्रमुख विषयों पर आधारित होंगे:

 
विषय अंक
सामान्य हिंदी / कंप्यूटर ज्ञान 100
सामान्य ज्ञान / करेंट अफेयर्स 100
संख्यात्मक योग्यता परीक्षण 100
अभिक्षमता / तार्किक बुद्धि / IQ परीक्षण 100

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी व्यक्तिगत विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत UPPRPB से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।
 

 

विज्ञापन

UP Police SI, ASI and Computer Operator Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • "UP Police SI/ASI/Computer Operator Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • दिए गए कैप्चा को भरें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed