UP Police Result: यूपी पुलिस एएसआई भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, यहां जानें डाउनलोड का तरीका
UPPRPB UP Police ASI Answer Key 2022: उत्तर कुंजी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रश्न-पत्र भी अपलोड किया है।
विस्तार
UPPRPB UP Police ASI Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) भर्ती की उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे परीक्षा परिणाम का आकलन करने के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रश्न पत्र भी प्रकाशित किया है। उत्तर प्रदेश सहायक उप निरीक्षक परीक्षा 17 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान कुल 164 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
UP Police ASI Answer Key Out: 26 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्ति
चूंकि यूपीपीआरपीबी की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है, इसलिए बोर्ड ने उम्मीदवारों से आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। इस प्रकार, ऐसे उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी के साथ विसंगतियां पाते हैं, वे 26 अगस्त, 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
आपत्ति विंडो उक्त तिथि को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। जब उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराएंगे, तो बोर्ड ऐसी सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद, आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिनके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
UP Police ASI Answer Key डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स
परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना चाहिए।-
यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। -
परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
आपको एक नए लॉग इन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। -
यहां अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उत्तर कुंजी विवरण जांचें और इसे डाउनलोड कर लें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इसके प्रिंट आउट ले लें और संभाल कर रखें।