{"_id":"67e233e1c5bffa8de60da97b","slug":"uppcs-mains-2024-few-months-left-state-knowledge-key-to-success-check-important-exam-tips-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPCS: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में कुछ महीने बाकी, सफलता के लिए जरूरी है प्रदेश का ज्ञान; देखें एग्जाम टिप्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPCS: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में कुछ महीने बाकी, सफलता के लिए जरूरी है प्रदेश का ज्ञान; देखें एग्जाम टिप्स
Tue, 25 Mar 2025 10:11 AM IST
शाहीन परवीन
डॉ. श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट
डॉ. श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:11 AM IST
सार
UPPCS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए अब कुछ ही महीने शेष हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए विषयों की गहरी समझ के साथ-साथ प्रदेश से जुड़े पहलुओं का ज्ञान होना भी आवश्यक है। उत्तर प्रदेश के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक संरचना और समसामयिक घटनाओं की अच्छी पकड़ आपकी तैयारी को और मजबूत बना सकती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
UPPCS Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की पीसीएस एसडीएम, डीएसपी जैसे कई पदों पर भर्ती के लिए ली जाने वाली प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। 947 पदों के लिए इसकी मुख्य परीक्षा 29 जून, 2025 से आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रतिष्ठित ओहदों पर नियुक्ति पाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो सबसे पहले आपको परीक्षा के बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को अंजाम देना होगा। इससे आपको यह पता चलेगा कि आपको किन विषयों की तैयारी करनी है और परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं? इसके अलावा, आपको अपने समय का उचित उपयोग करना होगा, ताकि आप सभी विषयों की अच्छी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
Trending Videos
आईएएस से अलग कैसे
बेशक यूपीएससी की आईएएस और यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा का सिलेबस लगभग एकसमान है, लेकिन फिर भी एक सबसे बड़ा अंतर दोनों की मुख्य परीक्षाओं में है। जहां आईएएस के मेंस में अभी भी वैकल्पिक विषय का प्रावधान है, वहीं पीसीएस में इसका कोई पेपर नहीं होगा। उसकी जगह उत्तर प्रदेश विशिष्ट विषयों पर केंद्रित सामान्य अध्ययन के दो पेपर (जीएस-V और जीएस-VI) जोड़े गए हैं। स्वाभाविक है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि अभ्यर्थी एक लोक सेवक के रूप में उत्तर प्रदेश की संस्कृति से भली-भांति वाकिफ हों। हालांकि, यूपीएससी की तर्ज पर यूपीपीसीएस में सामान्य अध्ययन के बाकी चार पेपर यथावत हैं।तैयारी का तरीका
वैकल्पिक विषय हटने से आपके ऊपर से कुछ बोझ जरूर कम हुआ होगा, लेकिन अब आपको भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थव्यवस्था आदि पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप पीसीएस के साथ-साथ आईएएस की भी तैयारी कर रहे हैं, तो आपके सामने दोहरी चुनौती हो सकती है। आप एक बढ़िया रणनीति बनाकर इससे निपट सकते हैं।
विज्ञापन