फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC UP PGT Exam Postponed to August; Check notice here and new date

UPESSC PGT Exam Postponed: फिर से स्थगित हुई यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा, अब अगस्त में होगी; देखें नोटिस

Tue, 10 Jun 2025 07:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

UPESSC UP PGT Exam Postponed: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एक बार फिर से पीजीटी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 18 और 19 जून को प्रस्तावित थी।
 

विज्ञापन
UPESSC UP PGT Exam Postponed to August; Check notice here and new date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPESSC UP PGT Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 की परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। परीक्षा 18 और 19 जून को प्रस्तावित थी। 

विज्ञापन

अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगी परीक्षा

मंगलवार को आयोग की बैठक में परीक्षा टालने का निर्णय लिया गया। आयोग की ओर से जारी नोटिस में परीक्षा की संशोधित संभावित तिथि भी बताई गई है। आयोग ने कहा है कि अब यह परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगी। नई परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...


आयोग के प्रभारी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है लेकिन नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

पहले पीजीटी भर्ती परीक्षा 20 व 21 जून 2025 को आयोजित होनी थी लेकिन आयोग ने इसे 18-19 जून को पुनर्निधारित कर दिया था। हालांकि, आयोग ने परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

624 पदों पर होनी है भर्ती

पीजीटी के 624 पदों पर 2022 में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। उस समय 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एक पद के लिए 745 अभ्यर्थी दावेदार हैं। गौरतलब है कि प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed