फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC: Over 13 Lakh Candidates Await! After Assistant Professor, Commission to Focus on TGT/PGT Exam Preparat

UPESSC: 13 लाख+ अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! असिस्टेंट प्रोफेसर के बाद टीजीटी/पीजीटी की तैयारी में जुटेगा आयोग

Wed, 09 Apr 2025 07:48 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Apr 2025 07:48 AM IST
सार

UP Teacher Recruitment: लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित की। टीजीटी के 3,369 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, पीजीटी के 794 पदों के लिए 20 व 21 जून को परीक्षा कराई जानी है, जिसके लिए 4.5 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
UPESSC: Over 13 Lakh Candidates Await! After Assistant Professor, Commission to Focus on TGT/PGT Exam Preparat
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 16 व 17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इसके बाद आयोग के अफसर सहायक अध्यापक (टीजीटी)/ प्रवक्ता (पीजीटी) की भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिसके लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग ने टीजीटी परीक्षा के लिए जिलाधिकारियों से केंद्रों की सूची मांगी है। टीजीटी पीजीटी के 4,163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी ढाई साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित की। टीजीटी के 3,369 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, पीजीटी के 794 पदों के लिए 20 व 21 जून को परीक्षा कराई जानी है, जिसके लिए 4.5 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

पंजीकृत 13.19 लाख अभ्यर्थियों के लिए सभी जिलों में बनाने होंगे केंद्र

पीजीटी के मुकाबले टीजीटी के लिए दोगुनी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं और केंद्र निर्धारण की नई नीति के तहत आयोग के सामने दो दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रों की व्यवस्था कर पाना बड़ी चुनौती होगी।

फिलहाल, शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद 16 व 17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पहली बड़ी परीक्षा कराने जा रहा है। इसमें 85 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना है। यह परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग के अफसर टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। टीजीटी-पीजीटी में परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने होंगे, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और आयोग को एक कंट्रोल रूम भी स्थापित करना होगा।

टीजीटी के लिए हर जिले से मांगी न्यूनतम 30 केंद्रों की सूची

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 14 व 15 मई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा के लिए सभी जिलों से कम से कम 30 परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत मंगलवार को पत्र लिखकर कहा गया है कि टीजीटी की परीक्षा 14 व 15 मई को दो-दो पालियों में होगी। पूर्व में भी जनपदों से परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र निर्धारण की नई नीति के अनुरूप अपने जनपद से कम से कम 30 परीक्षा केंद्रों की सूची निर्धारित प्रारूप पर (हार्डकॉपी व सॉफ्टकापी) 18 अप्रैल तक आयोग की ई-मेल आईडी upmsscball@gmail.com पर या परीक्षा नियंत्रक (नाम से) को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed