फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP TGT PGT Recruitment 2021 UPSESSB Sarkari Naukri TGT PGT Vacancy

उत्तर प्रदेश : शिक्षकों के 15198 पदों पर निकली भर्ती, जानिए नई अधिसूचना में क्या-क्या बदला

Tue, 16 Mar 2021 06:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 06:52 PM IST
सार

  •  लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी नहीं किया जाएगा। 
  • आर्थिक रूप से पिछ़ड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • टीजीटी शिक्षकों के चयन के लिए इंटरव्यू बाध्यता खत्म कर दी गई है।
  • नए नोटिफिकेशन में टीजीटी शिक्षकों के 310 पद कम किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP TGT PGT Recruitment 2021 UPSESSB Sarkari Naukri TGT PGT Vacancy
UPSESSB Recruitment 2021 : सरकारी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती शुरू की गई है। राज्य में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी यह बेहद अहम खबर है। उत्तर प्रदेश में करीब दो लाख 17 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन पर भर्ती के लिए सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं इंटर कॉलेज में 15,198 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन


टीजीटी और पीजीटी योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन संबंधी शर्तें इस खबर में आगे बताई गई हैं।  
विज्ञापन


यह भर्ती यूपीएसईएसएसबी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से की जाएगी। इसके लिए यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टीजीटी यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती में 2603 पद टीजीटी और 2595 पद पीजीटी शिक्षकों के हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर, 2020 को जारी हुआ 15508 पदों पर टीजीटी और पीजीटी भर्ती को विज्ञापन नंवबर 2020 में रद्द कर दिया गया था। अब इसे पदों की संख्या संशोधित करते हुए पुन: जारी किया गया है। बदलावों संबंधी जानकारी के लिए आगे पढ़ें पर क्लिक करें 

 

ये अहम बदलाव हुए 

  1. नए नोटिफिकेशन में टीजीटी शिक्षकों के 310 पद कम किए गए हैं। 
  2. यूपीएसईएसएसबी ने इस बार जीव विज्ञान विषय के पदों को भी शामिल किया है। 
  3. जीव विज्ञान विषय के पदों के लिए अलग से आवेदन करना होगा। 
  4. पहली बार आर्थिक रूप से पिछ़ड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  5. टीजीटी शिक्षकों के चयन के लिए इंटरव्यू बाध्यता खत्म कर दी गई है। 
  6. हालांकि, पीजीटी शिक्षक पद के लिए 50 अंक का साक्षात्कार होगा। 
  7. लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी नहीं किया जाएगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत : 16 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (भाग-1) की आखिरी तारीख : 11 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 13 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन (भाग-2) सबमिट करने की आखिरी तारीख : 15 अप्रैल, 2021

ये भी कर सकेंगे आवेदन
नए नोटिफिकेशन के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एडेड कालेजों में पहले से कार्यरत तदर्थ शिक्षक भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन की शर्तें, योग्यता और सिलेबस आदि की जानकारी वेबसाइट http://www.upsessb.org/ से हासिल कर सकते हैं। 

अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके भी सीधे आवेदन कर सकते हैं।
टीजीटी भर्ती अधिसूचना यहां क्लिक कर देखें। 
पीजीटी भर्ती अधिसूचना यहां क्लिक कर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed