{"_id":"60d726d68ebc3e335b68eeec","slug":"up-teachers-recruitment-2021-bumper-recruitment-for-the-posts-of-government-teachers-in-up-know-complete-details-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Teachers Recruitment 2021: यूपी में सरकारी टीचरों के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कंप्लीट डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Teachers Recruitment 2021: यूपी में सरकारी टीचरों के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कंप्लीट डिटेल्स
Sat, 26 Jun 2021 06:38 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:38 PM IST
सार
उत्तरप्रदेश में TGT और PGT की विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा के तारीखों की घोषणा हो गई है। UPSESSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करके दी जानकारी।
विज्ञापन
UP TGT/ PGT Exam 2021
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
उत्तरप्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षाओं का इंतेजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने एडेड माध्यमिक कॉलेजों की ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। UPSESSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन भर्तियों के लिए परीक्षा के तारीखों की घोषणा की है। टीजीटी के पद के लिए परीक्षा सात और आठ अगस्त 2021 को होगी और पीजीटी के लिए 17 और 18 अगस्त 2021 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इन तारीखों को होगी परीक्षा :
UPSESSB ने 15 मार्च, 2021 को TGT के 12603 और PGT के 2595 पदों का विज्ञापन जारी किया था। इन पदों के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे औऱ इसमें करीब 12.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक TGT के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 07 और 08 अगस्त 2021 को तथा PGT के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 अगस्त 2021 को किया जाएगा।
2016 के TGT भर्ती के लिए भी होगी परीक्षा :
UPSESSB ने TGT 2016 जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2021 को कराने का निर्णय लिया है। इस विषय में कुल पदों की संख्या 304 है और आवेदक 67 हजार से अधिक हैं। गौरतलब है कि चयन बोर्ड ने 12 जुलाई 2018 को वर्ष 2016 की TGT भर्ती में जीव विज्ञान विषय को अमान्य करते हुए लिखित परीक्षा नहीं कराई थी।
विज्ञापन
सफलता के साथ करें पक्की तैयारी:
अगर आप किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा चलाये जा रहे स्पेशल कोर्सेज को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको सफलता के एक्सपर्ट फैकल्टीज द्वारा पढ़ाया जाता है तथा एग्जाम को क्रैक करने के लिए तैयारी कराई जाती है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नई उड़ान।