UP SI Exam 2021: पुलिस भर्ती बोर्ड ने क्यों एग्जाम के लिए एक दिन रिजर्व रखा है, कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। अब इन पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
विस्तार
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के जरिए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर आयोजित की गई सीधी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी करने व परीक्षा तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह एग्जाम तीन चरणों में सम्पन्न कराई जाएंगी। इसके फेज-I की परीक्षा 12 नवंबर 2021 को कराई जाएगी जो 17 नवंबर 2021 तक चलेगी। जबकि अन्य दो चरणों के एग्जाम 19 से 24 नवंबर 2021 व 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक सम्पन्न कराए जाएंगे। इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया के लिए 3 दिसंबर की तारीख को एक अतिरिक्त दिन के रूप में रिजर्व रखा गया है। यदि किसी एग्जाम डेट के दौरान किसी परीक्षा केंद्र में कोई तकनीक समस्या हो जाती है या किसी अन्य परेशानी के चलते संबंधित तिथि की परीक्षा को निरस्त करना पड़ता है तो इन परिस्थिति में छूटे हुए उम्मीदवारों का एग्जाम 3 दिसंबर 2021 को पूरा कराया जाएगा। अगर आप इन बचे हुए शेष दिनों में एसआई एग्जाम में पूछे जाने वाले सिलबेस का कंप्लीट रीविजन व फ्री मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police SI Course- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए 13 जिलों में बनाए गए हैं 92 एग्जाम सेंटर्स
12 नवंबर 2021 से शुरू होने एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 13 जिलों में 92 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन एग्जाम से जुड़ी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। एग्जाम के लिए निर्धारित की गई तिथियों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
फ्री मॉक टेस्ट के लिए आज ही ज्वॉइन करें फ्री सफलता ऐप
अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।